भाजपा वर्करों ने नवांशहर से लल्यार आकर मनाया अनुराग के मंत्री बनने का जश्न

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पंजाब के नवाँशहर जिले से आए भाजपा समर्थकों ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लल्यार में अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने का जश्न मनाया। ये लोग मूल रूप से तो पंजोत व लल्यार क्षेत्र से हैं लेकिन नवाँशहर में काफ़ी समय से बसे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे। धूमल के सभा स्थल पर पहुँचते ही उनका ढोल की थाप पर स्वागत किया गया।

Advertisements

लोगों में इस मौके पर ख़ूब जोश देखा गया। प्रो. धूमल ने अपने सम्बोधन में नवाँ शहर से आए लोगों का आभार जताया जिन्होंने अपनी माटी में आकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी दो सीटों तक सीमित थी लेकिन लगातार अब दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देश को मजबूत कर रही है। धूमल ने कहा कि अनुराग के मंत्री बनने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, प्रदेश व देश का विकास होगा।

इस मौके पर संजीव भारद्वाज जिला अध्यक्ष नवाँशहर जिला भाजपा, डिंपल भारद्वाज, महामंत्री पंजाब महिला मोर्चा, सतीश तेजपाल उपाध्यक्ष जिला भाजपा नवाँशहर, संतोष कुमारी शर्मा जिला सचिव, कर्ण धीमान जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, लक्की शर्मा महासचिव युवा मोर्चा, विशाल शर्मा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, विक्रम शर्मा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल नवाँशहर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here