छुट्टी पर घर आए वीर जवान की सडक़ दुघर्टना में मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

जम्मू/ राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। सप्ताह पहले घर आए जवान की दर्दनाक सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना तब हुई जब छुट्टी घर आया सेना जवान अपने अपने साथियों से मिल वापस घर लौट रहा था तो मोटरसाइकिल-ट्रक की भिड़त हो गई जिससे घटना स्थल पर ही जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हजारों की सँख्या में परिजनों , गांवोंवासियों सहित सेना जवानों ने नम आंखों से जवान को श्रंद्धाजलि दी। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच ट्रक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को हवाले कर दिया।

Advertisements


23 वर्षीय सेना जवान नितिन करयाल पुत्र भोला राम निवासी बलजराला ( राजौरी) एक सप्ताह पहले ही घर छुट्टी आया था। नितिन की मां स्वर्णा देवी अपने लाडले की यादों को गले लगाकर फूट-फूट कर रो रही थी। मृतक नितिन की माँ, बापू सहित वहन-भाई उसकी जीवनसाथी की खुशी से त्राश कर रहे थे, जो खुशियां परिवार को नहीं मिल सकी। छुट्टी पर घर आया नितिन अपने कजिन के साथ अपने साथियों व परिजनों को मिलने के लिए राजौरी गया हुआ था वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर आ रहा था। मोटरसाइकिल उसका भाई चला रहा था। सामने से आ रहे ट्रक संख्या नं जे.के 02 एक्स-9385 व मोटरसाइकिल नंबर जे.के 11 डी-2019 से जोरदार भिड़त हो गई। सेना जवान नितिन ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई बच गया।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। और पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ शव को अपने कब्जे में लिया। व संबंधित यूनिट को घटना की जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे सेना के हवाले किया और सेना ने जवान के शव को घर पहुँचाया। अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। सेना जवानों, अधिकारियों, गांववासियों , परिजनों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here