

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा जनता के प्रिय नेता हैं और जनता उन्हें एक बार फिर से विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेगी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर सुन्दर शाम अरोड़ा होशियारपुर के विकास को एक नई दिशा प्रदान करने में कामयाब होंगे। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने साथियों सहित अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कही। हरीश आनंद ने कहा कि अकाली-भाजपा और आप जनता को गुमराह करने वाली नीतियों के सबजबाग दिखाकर वोट मांग रहे हैं, जबकि जनता इनकी असलीयत को भलीभांति जान चुकी है। इस दौरान लोगों ने अरोड़ा के पक्ष में अपने समर्थन की घोषणा करते हुए कांग्रेस को विजयी बनाने का भरोसा दिया।












