भाजपा: प्रदेश प्रधान ने की त्यागपत्र की पेशकश, अफवाह या सत्य?

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाचार है कि प्रदेश में भाजपा की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों द्वारा मनमर्जी किए जाने व पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट न दिए जाने के रोष स्वरुप भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने अपने त्यागपत्र की पेशकश हाईकमांड से की है। परन्तु अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए अभी तक यह असमंजस बरकरार है कि यह समाचार सत्य है या फिर एक अफवाह, क्योंकि कुछेक बड़े चैनलों पर इस संबंधी समाचार प्रमुखता के साथ दिखाया जा रहा है। दूसरी तरफ विजय सांपला का फोन न लगने के कारण मामले में कुछ तो काला जरुर है की तरफ इशारा जाता है। हालांकि कुछेक भाजपा नेताओं ने इसे मात्र एक अफवाह बताया तथा जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार के लिए कल रवाना हो रहे हैं। किसी ने जानबूझ कर ऐसी अफवाह फैलाई है। परन्तु जब तक विजय सांपला खुद इस बारे में कुछ नहीं कहते या मीडिया में कोई बयान देते तब तक इसे लेकर असमंजस बरकरार ही रहने की संभावना है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here