Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur विधायक डोगरा ने सांडपुर में बन रही गलियों का किया औचक निरीक्षण

विधायक डोगरा ने सांडपुर में बन रही गलियों का किया औचक निरीक्षण

तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा गलियां बनाने के लिए जो ग्रांट जारी की गई थी उसके साथ गलियां बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। विधायक अरूण डोगरा मिक्की ने बनाई जा रही इन गलियों का औचक निरीक्षण कर गलियां बनाने के लिए प्रयोग हो रही सामग्री की जांच की। इस मौके पर विधायक डोगरा ने कहा कि लोगों को आने जाने में बेहतर सडक़ें तथा गलियां प्रदान हों इसके लिए वह वचनद्ध हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इन गलियों को बनाने के लिए अच्छा मैटिरियल तथा सामग्री की गुणवत्ता का विशएष ध्यान रखा जा रहा है ताकि नई बनीं यह गलियां लंबे समय तक चल सके और लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। विधायक डोगरा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है तथा वह आगे भी इसी प्रकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में काम करते रहेंगे।

इस मौके पर उन्होंने गत वर्ष हुई भारी बारिश से टूट चुकी सांडपुर की गलियों के निर्माण का जायजा लेते हुए कहा कि मोहल्ला निवासी खुद इस काम पर निगरानी करें अगर किसी प्राकर की कोई कमी पाई जाती है तो वह तुरंत उन्हें सूचित करें ताकि मौके पर पहुंचकर वह उसका समाधान करें। इस अवसर पर ठेकेदार प्रवेश शारदा, अरुण ऋषि के अलावा मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here