जेल में कैदी से मिला मोबाइल, दो पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना सिटी पुलिस ने जिला केंद्रीय जेल में कैदी से मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम किशोर सहायक सुपरडेंट केंद्रीय जेल ने बताया कि कैदी वरिंदरजीत सिंह व पुनीत सूद जेल के अंदर 7 सितंबर को करीब 7 बजे सुबह को डिप्टी सुपरडेंट जेल की निगरानी तले बैरक नं 14 में से हैडवार्डर रजत वडियाल नं 4749 ने वरिंदर सिंह के पास चैकिंग के दौरान 1 मोबाइल फोन मार्का सैमसंग बरामद किया।

Advertisements

जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि इस फोन से पुनीत सूद भी बात सकता है। जिस पर पुनीत ने माना कि वह भी इस फोन से बात करता है। थाना सिटी पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here