Sunday, October 4, 2026
Home Education रयात बाहरा: सुमेश व सतवीर कौर बने मिस्टर व मिस फ्रैशर 2019

रयात बाहरा: सुमेश व सतवीर कौर बने मिस्टर व मिस फ्रैशर 2019

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। रयात बाहरा फार्मेसी कालेज में नए सैशन दौरान दाखिल हुए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के सभी छात्रों ने हिस्सा लिया। इस समारोह मेें कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौके पर कैंपस के संयुक्त कैंपस डायरेक्टर डा. एचपीएस धामी और डा. हरिंदर गिल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कालेज के प्रभारी प्रो. मनोज कटुयाल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

Advertisements

समारोह दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जिसमें गीत, गिद्धे, भांगड़े के अलावा फैशन शो, सोलो डांस, ग्रुप डांस इत्यादि पेश किया गया। इस मौके पर सुमेश कुमार को मिस्टर फ्रैशर-2019 और सतवीर कौर को मिस फ्रैशर-2019 घोषित किया गया। शुभम और आयूषी को मिस्टर हेंडसम और मिस ब्यूटीफुल-2019 के खिताब से नवाजा गया। इस समारोह को प्रो. नेहा शर्मा और सीमा देवी ने को-आर्डीनेट किया। इस मौके पर प्रो. मीनाक्षी चांद, प्रो. मोनिका ठाकुर, डा. कुलदीप वालिया, कुलदीप राणा के अलावा कालेज का स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here