Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur थाना सिटी: मोहल्ला वाल्मीकि निवासी लव 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू

थाना सिटी: मोहल्ला वाल्मीकि निवासी लव 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. दविंदर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित खानपुरी गेट मौजूद थे तो एक युवक को काबू करके नशीला पदार्थ बरामद किया है। अगली कार्रवाई के लिए थाने से ए.एस.आई. किरन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

Advertisements

जिन्होंने काबू किए नौजवान से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम लव पुत्र राम लाल निवासी मकान नं 345 मोहल्ला वाल्मीकि घंटा घर होशियारपुर बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे 20 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। थाना सिटी पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here