Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur 14 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में होंगे सीनियर लड़कों के बाक्सिंग ट्रायल

14 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में होंगे सीनियर लड़कों के बाक्सिंग ट्रायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। बाक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन कमल चौधरी ने जिले के बाक्सिंग खिलाडिय़ों को जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में सीनियर लडक़ों के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 1979 से 2000 वर्ष में जन्मे खिलाड़ी ट्रायल दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंधी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए साय 4 से 6 बजे तक इंडोर स्टेडियम में बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में चयनित होने वाले खिलाड़ी जालंधर में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर लडक़े में भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here