Tuesday, October 20, 2026
Home Latest कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव बसी अली की पंचायत को विकास कार्यों...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव बसी अली की पंचायत को विकास कार्यों के लिए दिया 6 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। वे गांव बसी अली में गांव वासियों की ओर से आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव की पंचायत को अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 6 लाख रु पए का चैक सौंपा। उन्होंने गांव के नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रु चि दिखाएं क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए रचनात्मक माहौल बनाया जा रहा है ताकि नौजवानों को शिक्षा व शारीरिक पक्ष से विकसित किया जा सके।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए घर-घर रोजगार अभियान शुरु किया, जिसके अंतर्गत रोजगार मेले भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में होशियारपुर में तीन मैगा रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जिसमें हजारों नौजवानों को उनकी योज्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सिंतबर को मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर, 24 को रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व 27 सितंबर को मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में मैगा रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।

श्री अरोड़ा ने नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे इन रोजगार मेलों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नौजवानों की सुविधा के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में साफ्ट स्किल कोर्स शुरु कर दिया गया है, जो कि किसी भी इंटरव्यू के समय नौजवानों के अंदर आत्म विश्वास भरने के लिए काफी सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि 100 घंटों के साफ्ट स्किल कोर्स संबंधी ट्रेनिंग बिल्कुल नि:शुल्क दी जा रही है। इस अवसर पर कैप्टन कर्म सिंह, सरपंच मनीष ठाकुर मोंटी, सुखदेव सिंह, नीता बेदी, जसविंदर कौर, कुलदीप अरोड़ा, कमल कुमार, जुगल किशोर, ब्लाक समिति सदस्य बिल्ला दिलावर, राहुल गोहिल, गुलशन राय के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here