ब्लाक भूंगा-2 की ब्लाक स्तरीय खेलें संपन्न, क्लस्टर जनौड़ी ने जीती ओवरऑल ट्राफी

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। ब्लाक भूंगा-2 की ब्लाक स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों की आज तीसरे दिन सरकारी एलीमैंट्री स्कूल टैंटपाल में शानदार समाप्ती हुई। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज विशिष्ट तथा ब्लाक सम्मति भूंगा के चेयरमैन जसपाल सिंह पंडोरी मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर ब्लाक के 8 क्लस्टरों के विजेता खिलाडिय़ों ने इन खेलों में भाग लिया।

Advertisements

-पढ़ाई के साथ खेलों का भी सीखने की प्रक्रिया में अहम योगदान: धीरज वशिष्ट

इन मुकाबलों में 100 मीटर लडक़े तनुष जनौड़ी ने पहला व नवराज अतवारापुर ने दूसरा वहीं लड़कियां 100 मीटर में सोनम टाहलीवाल ने पहला व सरोज रामटटवाली ने दूसरा, 200 मीटर लडक़ों में तनुष जनौड़ी ने पहला व सागर दौलतपुर गिल ने दूसरा, 200 मीटर लड़कियां में सोनम टाहलीवाल ने पहला व कुसूम लता चमारछप्पड़ी ने दूसरा, 400 मीटर लडक़ों में सागर दौलतपुर ने पहला व तनुष जनौड़ी ने दूसरा, 400 लड़कियों में कुसूम लता चमारछप्पड़ी ने पहला व सुहासनी चक्क नूर अली ने दूसरा, रिलेय दौड़ लडक़ों में जनौड़ी ने पहला व ढोलवाहा ने दूसरा, रिलेय दौड़ लड़कियों में जनौड़ी ने पहला व भाणोवाल ने दूसरा, गोला फैंकना लडक़ों में अभिषेक ने पहला व सागर दौतलपुर गिल ने दूसरा, लड़कियों नें सुहासनी चक्क नूर अली ने पहला व कुसूम लता चमार छप्पड़ी ने दूसरा, लंबी छलांग लडक़ों में अर्जुन सिंह ढोलवाहा ने पहला, अभिषेक रामटटवाली ने दूसरा, लड़कियों में कुसूम लता चमारछप्पड़ी ने पहला व प्रीती रघवाल ने दूसरा, कुश्ती 25 किलो भार वर्ग में जहीर खां ढक्की ने पहला व सुंदर चमारछप्पड़ी ने दूसरा, कुश्ती 28 किलो भारवर्ग में मनवीर पंडोरी सूमलां ने पहला व खुशनूद मूसा ने दूसरा, कुश्ती 30 किलो भारवर्ग में चंदन ठाकुर मनतोहा ने पहला व हर्षित जनौड़ी ने दूसरा,

रस्सी कूदने लडक़ों में मनवीर पंडोरी सूमलां ने पहला व रामानंद चमारछप्पड़ी ने दूसरा, लड़कियों में अमनिंदर जनौड़ी ने पहला व कामिया जनौड़ी ने दूसरा, शतरंज मुकाबले लडक़ों में नवदीप भाणोवाल ने पहला व अभिषेक टाहलीवाल ने दूसरा, लड़कियों में पलक फतेहपुर ने पहला व दामिनी टाहलीवाल ने दूसरा, कबड्डी लडक़ों में ढोलवाहा पहले व पंडोरी सूमलां दूसरे तथा लड़कियों में ढक्की पहले व भाणोवाल दूसरे, खो-खो लडक़े जनौड़ी ने पहला व भाणोवाल ने दूसरा, लड़कियों में जनौड़ी ने पहला व भाणोवाल ने दूसरा, रस्साकस्सी में ढोलवाहा ने पहला व जनौड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

क्लस्टर जनौड़ी ने लगभग आधी पोजिशनें हासिल करके ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस मौके पर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित करने के लिए पहुंचे उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज विशिष्ट व ब्लाक समिति चेयरमैन जसपाल सिंह पंडोरी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकानाएं दी। इस मौके पर प्रकाश चंद ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी, परमानंद, सरबजीत सिंह कंग, जगजीत सिंह, जगविंदर सिंह, सरपंच जगतार सिंह, सीता देवी, अनीता देवी, किरण बाला, अनिल कुमार, नवीन चंद्र, रोशन लाल, रिंपल कुमार, संजीव कुमार, मोनिका कौशल, बचित्र सिंह, कमलजीत सिंह, अंजू, गुरमुख सिंह, सरबजीत, ममता रानी, हरभजन सिंह, सुरेश कुमार, कमलदीप सिंह तथा ब्लाक के अन्य अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here