Wednesday, October 28, 2026
Home Sports सर्वहितकारी स्कूल की छात्राओं ने प्रांत स्तरीय मुकाबलों में हासिल किए 7...

सर्वहितकारी स्कूल की छात्राओं ने प्रांत स्तरीय मुकाबलों में हासिल किए 7 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य पदक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब द्वारा प्रांत स्तर पर एथलेटिक्स खेलों का आयोजन सिल्वर सिटी नाभा में किया गया। जिसमें सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर की 9 छात्राओं ने भाग लिया। छात्र हीना ने लगातार प्रांत स्तर पर तीन गोल्ड मैडल प्राप्त करके बैस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया।

Advertisements

अंडर-14 में सपनदीप ने लंबी छलांग में दूसरा, रिलै में प्रथम, प्राची ने चक्का फैंकने में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में छात्र हीना ने 400 मीटर, 800 मीटर, रिले में स्वर्ण, ऊंची छलांग में दूसरा, मनीशा ने भाला फैंक में पहला,तनवी ने 3000 मीटर पैदल चाल में पहला, सलोनी ने लंबी कूद में दूसरा, बाधा दौड़ में तीसरा स्थआन हासिल किया। अंडर-19 में करिश्मा ने चक्का फैंक में प्रथम, जसप्रीत ने गोला फैंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रा्ंत स्तर पर विद्यालय ने 7 स्वर्ण, 6 रजत तथा 2 कास्य पदक प्राप्त किए।

स्वर्ण पदक हासिल करने वाली 6 छात्राएं उत्तर क्षेत्र में सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा में खेलने के लिए भाग लेंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने छात्राओं के विद्यालय वापिस आने पर उन्हें बधाई दी तथा अगली प्रतियोगिता संबंधी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here