Thursday, October 29, 2026
Home Politics पंजाबियों को उनके बकाया दाने और दालें अदा करे बादल सरकार: वरिंदर...

पंजाबियों को उनके बकाया दाने और दालें अदा करे बादल सरकार: वरिंदर बाजवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल के अलग-अलग गांवों में कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार चब्बेवाल की चुनाव मुहिम को उस समय भारी बल मिला जब सीमियर नेता व पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा ने बादल सरकार से गरीब पंजाबियों के दानों और दालों का हिसाब मांगा। इस मौके पर गांव मन्नणहाणां में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आटा दाल योजना सरकार मनमोहन सिंह ने केन्द्र में कांग्रेस सरकार के समय शुरु की गई था। जिसको खाद्य सुरक्षा मिल के तहत गरीब जनता को भोजन का अधिकार देने के लिए शुरु की गई थी। परन्तु पंजाब में पहुंचते-पहुंचते यह सिर्फ दावों की योजना बनकर रह गई, क्योंकि दाल किसी को मिली नहीं जो लगता है कि बादल साहब व उनके मंत्री ही खा गए। 12 हजार करोड़ रुपये के अनाज घोटाले में यह योजना कहीं गुम हो गई प्रतीत हो रही है। बदकिस्मत जनता को जो दाने मिले उसमें भी सुसरी पड़ी हुई थी तथा मिट्टी मिली हुई थी। उन्होंने कहा कि बादल सरकार जाने से पहले पंजाबियों के बकाया दाने अदा करके जाए तथा हो सके तो दालें भी दे कर जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के राज में जनता को अच्छी क्वालिटी का आटा, दाल तथा चाय पत्ती मुफ्त और समय पर मुहैया करवाये जाएंगे। इस अवसर पर श्री बाजवा के साथ डा. राज कुमार विशेष तौर से मौजूद थे तथा उन्होंने जनता को मतदान वाले दिन बोखौफ होकर कांग्रेस को वोट डालकर कैप्टन को जिताने का आह्वान किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here