होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की ओर से करवाए जा रहे श्री राम लीला मंचन के पांचवें दिन सीता स्वयंवर एवं भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोडऩे का मंचन किया गया। इस मौके पर दिखाया गया कि किस तरह राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया तथा महार्षि विश्वामित्र के साथ पधारे भगवान राम एवं लक्ष्मण जी को बुलाने के लिए पुरोहित सतानंद को भेजा गया। उनके निमंत्रण पर भगवान पर भगवान राम जनक सभा में पहुंचे और सभा में उपस्थित राजाओं द्वारा शिव धनुष न तोड़पाने पर जब राजा जनक हताष हो गए तो उस समय महार्षि विश्वामित्र ने भगवान श्री राम को आशीर्वाद देते हुए धनुष तोडऩे की बात कही। जिस पर भगवान श्री राम ने शिव धनुष को प्रणाम करते हुए एक ही पल में धनुष को तोड़ दिया और धनुष तोडऩे की रचना से महार्षि परशुराम अपने आराध्य भगवान शिव का धनुष तोडऩे वाले को दंड देने जनक सभा में पहुंच गए।
मगर जब भगवान राम ने उन्हें भगवान कहते हुए प्रणाम किया तो भगवान परशुराम का मन शांत हो गया। इस दौरान माता सीता एवं भगवान राम के विवाह के उपलक्ष्य में पूरी जनक नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया और दशरथ जी को संदेश भेजा गया। श्री राम लीला का यह मंचन देखकर उपस्थिति भाव विभोर हो गई।
इस मौके पर प्रधान शिव सूद ने बताया कि 3 अक्तूबर दिन वीरवार सायं 4.30 बजे भगवान श्री राम विवाह की शोभायात्रा एस.डी. स्कूल गोशाला बाजार से प्रारंभ होगी, जोकि शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई नई आबादी स्थित श्री शक्ति मंदिर पहुंचकर विश्रामित होगी।
इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद, सुरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदू सार शुकला, रणजीत राणा, हरीश आनंद, तरसेम मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, रजिंदर मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, अजय जैन, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, राजेश डोगरा, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, अनिल कोहली, शुवम, रणवीर, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, पं. मुकेश कालिया, अश्विनी छोटा, दीपक शारदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।