जनरल आब्जर्वर की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ की हुई दूसरी रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से विधान सभा क्षेत्र 39 मुकेरियां के उप चुनाव के लिए नियुक्त किए जनरल आब्जर्वर श्री पांडुरंग पोले  की मौजूदगी में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन से पहले उन्होंने डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती ईशा कालिया के साथ बैठक कर उप चुनाव संबंधी किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इसके बाद श्री पांडुरंग पोले की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ की हुई दूसरी रैंडेमाइजेशन को अंतिम रु प दिया गया। जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि पोलिंग स्टाफ के ड्यूटी आर्डर संबंधी विभागों के प्रमुखों को सौैंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए पोलिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही, ईमानदारी व उत्साह से निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र में 241 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं व इन पोलिंग बूथों के प्रति बूथ 4 पोलिंग स्टाफ की नियुक्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि करीब 1,387 पोलिंग स्टाफ वोट प्रक्रिया को संपन्न करने में अहम भूमिका अदा करेगा, जिनमें 20 प्रतिशत रिर्जव स्टाफ की नियुक्ति की गई है। एक पोलिंग पार्टी में 1 प्रीजाइडिंग अधिकारी, 1 सहायक प्रीजाइडिंग अधिकारी व 2 पोलिंग अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ की पहली रिहर्सल हो चुकी है व अब दूसरी रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी के नेतृत्व में 6 अक्टूबर को होगी।
ईशा कालिया ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र 39 मुकेरियां के उप चुनाव संबंधी 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके लिए उक्त चुनावी स्टाफ की ओर से ड्यूटी निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उप चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जनरल आब्जर्वर पांडुरंग पोले की ओर से आम जनता के लिए अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया गया है। जनरल आब्जर्वर से मोबाइल नंबर 77400-82524 पर आम जनता की ओर से उप चुनाव से संबंधी विषय पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जनरल आब्जर्वर की ओर से आम जनता के लिए शिवालिक सदन, रैस्ट हाऊस बी.बी.एम.बी. तलवाड़ा में रोजाना काम वाले दिन सांय 4 से 5 बजे तक का समय निश्चित किया गया है।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के उप चुनाव 21 अक्टूबर को हो रहे हैं व सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां में होगी। उन्होंने बताया कि मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र में 241 पोलिंग बूथ, 195503 वोटर व 5178 सर्विस वोटर हैं। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ट के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here