एन.आर.आई. एलजावर एंड पार्टनर ने खालसा एंड इंडिया संस्था को भेंट की सहायता राशि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर के गांव स्लेरन में समाज सेवा के काम कर रही संस्था खालसा एंड इंडिया चैरीटेबल ट्रस्ट एसोसिएशन के कार्य को देखते हुए एन.आर.आई. भाईयों ने उनके काम के लिए सहायता प्रदान की।

Advertisements

जानकारी देते हुए संस्था के सदस्यों ने बताया की संस्था लंबे समय से गरीबों, बेसहारा, जरूरतमंदों तथा मरीजों की मदद करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है।

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गांव के साथ-साथ पूरे जिले में कहीं भी जरूरतमंद की पूरी मदद की जाती है तथा संस्था द्वारा निरंतर समाज सेवी कार्यों में अपना योगदान डालने से प्रसंन्न होकर दोहाकतर निवासी एलजावर एंड पार्टनर ने संस्था को 30 हजार 740 रूपये की सहायता राशि भेंट की। इस अवसर पर विक्कर सिंह, हरदयाल सिंह, सतवंत सिंह, जगदीप सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here