विनोद राय इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस पंजाब व्यापार सैल के अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की तरफ से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी पब्लिक कोआर्डिनेशनल सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय को ट्रेड यूनियन कांग्रेस व्यापार सैल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र विनोद राय को सौंपते हुए राष्ट्रीय महासचिव रिशीकेष वर्मा ने उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए और भी मेहनत से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर विनोद राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव रिशीकेष वर्मा का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here