Sunday, October 18, 2026
Home Himachal युद्धाभ्यास एवं फील्ड फायर के चलते रहें सतर्क: उपायुक्त संदीप

युद्धाभ्यास एवं फील्ड फायर के चलते रहें सतर्क: उपायुक्त संदीप

sandeep kumar
sandeep kumar

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। आम इलाका नारा, डाडा जिला होशियारपुर (पंजाब) में 26वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा बल द्वारा 15 अक्तूबर तक युद्धाभ्यास एवं फील्ड फायर का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत युद्धकालीन स्थिति के दृष्टिकोण से सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया जा रहा है।

Advertisements

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गगरेट व आसपास के निवासियों का आह्वान किया है कि इस युद्धाभ्यास एवं फील्ड फायर के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से वे इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि से परहेज करें। उन्होंने कहा कि युद्धाभ्यास 15 अक्तूबर तक जारी रहेगा जबकि फील्ड फायर का संचालन 12 अक्तूबर तक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here