भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति ने श्रद्धापूर्वक किया भव्य शोभायात्रा का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति होशियारपुर की तरफ से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में बहादुरपुर चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रधान विकास हंस की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा व उनके साथ नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मनमोहन कपूर, कैप्टन कर्मचंद, प्रतीक अरोड़ा व अन्य गणमान्यों ने विशेष तौर से पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति के दर्शन किए और सभी को इसकी बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने सभी पंजाब व देश वासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वह शोभायात्रा के साथ चलते मगर उन्हें उपचुनाव के चलते फगवाड़ा जाना पड़ रहा है। जिस कारण वह यात्रा में साथ नहीं चल सकते। परन्तु, मन से वह सबके साथ है और भगवान की कृपा हमारे होशियारपुर व पंजाब पर बनी रहे ऐसी वह कामना करते हैं। इस मौके पर प्रधान विकास हंस व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमल भट्टी ने मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी की सुन्दर मूर्ति पालकी में विराजमान की गई थी और सभी ने पुष्प वर्षा करके पालकी का स्वागत किया और प्रभु के दर्शन किए।

इस दौरान लव-कुश की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कीर्तन मंडली के साथ भगवान की महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर रणजीत बबलू, विपनेश संगर, तेजिंदर सोना, जगदीश बद्धण, रवि दत्त, विशाल आदिया, सतीश खानपुर, महिंदर संदरा, टोनी थापर, हैरी, राम बस्सी, दलजीत बस्सी, हैप्पी फंबियां, कृष्ण लाल नाहर, अवतार बसरा, दर्शन लदर, हैप्पी, मनोज, लक्की हंस, राकेश सिद्धू, अमित गिल, गौरव सिद्धू, विशाल गिल, हैप्पी मट्टू, जगमोहन सज्जना, सोनू बस्सी के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान की महिमा का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here