धुग्गा ने केंद्र सरकार की तरफ से सिखों की रिहाई और सजा बदलने के फैसला का किया स्वागत

हरियाना(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। केंद्र सरकार की तरफ से भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने और अन्य 8 सिंहों को रिहा करने के लिए गए फ़ैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने ऐसे कार्य किए जो सिक्खों की कई समय से मांग थी। इन विचारों का प्रगटावा देश राज सिंह धुग्गा पूर्व मुख्य सांसदीय सचिव ने कस्बा हरियाना में पत्रकारों के साथ सांझा किया।

Advertisements

स. धुग्गा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल के प्रधान स. सुखवीर सिंह बादल पिछले लम्बे समय से केंद्र सरकार को इन सिंहों की रिहाई के लिए मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिक्खों के हितों के लिए अनेकों कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने मांग की है कि जो भी सिक्ख अब तक अपनी, सज़ाएं पुरी कर चुके हैं उनकी रिहाई बारे भी गंभीरता के साथ सोचना चाहिए। इस मौके और के इलावा हरजीत सिंह नंगल, ऊकार सिंह धामी, गुरदीप सिंह मंगा, बलजिन्दर सिंह व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here