सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला करवा चौथ का व्रत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर में करवा चौथ का त्योहार महिलाओं द्वारा काफी उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को पूरे देश में करवा चौथ का व्रत मनाया गया और ये दिन सुहागिन स्त्रियों के लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं उपवास करते हुए अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए ये व्रत रखती हैं।

Advertisements

इस मौके पर महिलाओं की ओर से गिद्दा, भंगड़ा, डांस, संगीत, डीजे मस्ती आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा कई मनमोहक खेलों में महिलाओं ने जमकर मस्ती और मनोरंजन किया। करवाचौथ की पूजा अर्चना में व्रत कथा का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि यह व्रत बिना कथा के अधूरा होता है।

इस दिन महिलाएं एक साथ शाम को करीब 4 बजे भगवान गणेश की पूजा करती है। इसके बाद व्रत कथा सुनती हैं। करवाचौथ की पूजा के दौरान महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत करके रात को छलनी से चंद्रमा को देखने के बाद पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत पूरा करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here