
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश की भलाई के लिए आज लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं क्योंकि जनता जान चुकी है कि भाजपा को वोट मतलब अकालियों को वोट और प्रदेश की जनता इस बार यह जोखिम नहीं उठा सकती। इसलिए पंजाब की भलाई के लिए सभी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता आज बड़ी संख्या में कांग्रेस के कंधे के साथ कंधा मिला खड़े हो चुके हैं व हो रहे हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह अपने तथा पंजाब के भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट करें ताकि कांग्रेस सरकार एक बार फिर से पंजाब को विकास की तरफ अग्रसर कर सके, क्योंकि अकाली-भाजपा ने प्रदेश की जो हालत कर दी है उसे कांग्रेस ही ठीक कर सकती है। इस दौरान उन्होंने दुकान-दुकान घूम कर अलग-अलग बाजारों में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर विपुल, रशिम बेरी, अश्विनी गुप्ता, बिल्ला, नवदीप, हैप्पी कालिया, राहुल बेदी इत्यादि मौजूद थे।











