राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेसियों ही नहीं पंजाब वासियों को भी बंधी नई आस:विधायक अरोड़ा

congress

-कहा, कांग्रेस की एकजुटता को देख विरोधियों की बढ़ चुकी हैं धडक़ने-
होशियारपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस की एकजुटता को देख विरोधियों की धडक़ने बढ़ गई हैं और उन्हें अब यह आभास हो चुका है कि देश व पंजाब की भलाई के लिए कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। इसमें विचार का भेद जरुर हो सकता है पर मनभेद किसी के प्रति नहीं है। इसलिए पंजाब की भलाई को देखते हुए कांग्रेसी पूरी तरह से एकजुट हैं और आगामी 2017 में जनता के दिल की आवाज कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार होगी ऐसा संदेश राहुल गांधी के इस दौरे से सभी विरोधियों को मिल चुका है। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाली एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है और इसका हरेक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विफलता एक साल में ही सबके सामने आ गई है कि वे सिर्फ बातों से ही देश वासियों का भला करना चाहते हैं। जबकि सच यह है कि कांग्रेस ने देश के विकास के लिए जमीनी स्तर पर योजनाएं बनाकर उन्हें पूरी तरह से लागू भी करवाया है। जिसके चलते आज देश के लगभग हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखे जा चुके हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे ने न केवल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भीतर बल्कि पंजाब वासियों में भी एक आशा की किरण का संचार किया है। इससे लगता है कि पंजाब के लोगों को अकाली-भाजपा के अत्याचारी राज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और जनता इसके लिए पूरी तरह से मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के मार्ग दर्शन व पंजाब की बेहतरी के लिए 2017 का बिगुल लेकर निकल पड़ा है और उन्हें यकीन है कि मिशन 2017 कांग्रेस जरूर पूरा करेगी। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल पहलवान, सरवन सिंह, सुदर्शन धीर, तीर्थ राम, कमल कटारिया, प्रदीप बिट्टू, सुरेश कुमार, विनोद कुमार बोधी, सतीश कुमार, हरि राम, राम मूर्ति, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, विधानसभा हल्का युवा इंका अध्यक्ष नवप्रीत रिहल, सतपाल चब्बेवाल ब्लाक समिति सदस्य, जसवंत राय काला, मदन लाल बद्धण, प्रदीप कुमार, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, हरिंदर सिंह हैरी, संतोख सिंह, हरविंदर भट्टी, कुलवीर, जयप्रकाश, परमजीत सिंह पम्मा, रमन कपूर, पलविंदर संधू, सुरजीत लाल, ख्जान सिंह व सुरिंदर कुमार हैप्पी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो:-बैठक को संबोधित करते विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here