Wednesday, October 28, 2026
Home Politics सोनालीका समूह के सहयोग से वार्ड नंबर 4 में लगाए 1,62,500 रुपये...

सोनालीका समूह के सहयोग से वार्ड नंबर 4 में लगाए 1,62,500 रुपये के ट्री गार्ड

tree guard

-वार्ड विकास कमेटी ने लगाए 1100 पौधे-
होशियारपुर। शहर को हरा भरा करने की सोनालीका की मुहिम को वार्ड नंबर 4 ने पूरी तरह से अपनाया है। वार्ड में विकास कमेटी के सहयोग से 1100 पौधे लगाए गए हैं और सार्वजनिक जगहों पर पौधों को जानवरों से बचाने के लिए सोनालीका के सहयोग से 1,62,500 रुपये की लागत से ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए सोनालीका समूह से एस.के. पौंमरा व संजीव तलवाड़ ने बताया कि वार्ड नंबर 4 की विकास कमेटी ने इन पौधों की देखभाल का जिम्मा खुद लिया है। तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए पूरे वार्ड को अलग-अलग भागों में बांटकर पौधों की देखभाल के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिसके आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर पौंमरा ने कहा कि वार्ड की पार्षद नीति तलवाड़ ने गौतम नगर पार्क में पौधों की सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप लगाने की मांग की है, जिसपर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पौंमरा ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे कुदरत की अनमोल देन वातावरण को संभालने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इस मौके पर अशोक मेहरा, एस.के. शर्मा, पी.सी. शर्मा, सुधीर कावरा, वरिंदर वैद्य,विवेक सैनी गोल्डी,राकेश डोगरा, हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here