सेंट सोल्जर के छात्रों ने पिंगला घर के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्युशनज द्वारा रोशनी का त्योहार दीपावली पिंगला के बच्चों के साथ ‘जिंदगी कुछ यूं भी जी कर देखिए बुझते दिए में रोशनी कर देखिए है, समंदर बनने की है ख्वाहिश मगर पहले खुद को तो नदी कर देखिए’ के सन्देश से मनाया गया। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिनका स्वागत पिंगला घर के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह, प्रिंसिपल रीना द्वारा किया गया।

Advertisements

पिंगला घर में रह रहे बच्चों की जिंदगी में उजाला, खुशी तथा रोशनी की कामना करते हुए श्रीमती चोपड़ा ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए। सभी की जिंदगी में रोशनी हो ओर हर तरफ उजाला रहे की उम्मीद के साथ उनके नाम का एक-एक दीपावली का दिया उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर जलाया। दीपावली के उपलक्ष में इन बच्चों को कंबल, मिठाईयां, फ्रूट्स बांटे गए।

श्रीमती चोपड़ा ने इन बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि जैसे एक दीए की रोशनी चारों तरफ उजाला करती है, उसी तरह हमारे प्रेम और स्नेह की जो रोशनी है इन नन्हे बच्चों की जिंदगी में उजाला करती है। इस लिए इनको अपनेपन का एहसास देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिच्युशनज द्वारा हर वर्ष दीपावली का यह मंगलमय और रोशनियों का त्योहार इन बच्चों के संग मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here