Thursday, October 8, 2026
Home Education जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठकों में की जाएगी इंग्लिश बूस्टर क्लब से भाषा...

जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठकों में की जाएगी इंग्लिश बूस्टर क्लब से भाषा के ज्ञान का महत्व विषय पर चर्चा: रूपिंदर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चो की गुणात्मक शिक्षण के लिए किए जा रहे प्रयत्न के साथ-साथ अध्यापकों को अंग्रेजी भाषा एवं इसके महत्व सबंधी विचार चर्चा करने के लिए समूह जिले में जिला शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में स्कूल के प्रिंसिपल और अधिकारियों के लिए विशेष ऑनलाइन बैठक का आजोयन 4 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस बैठकों का आजोयन इंग्लिश बूस्टर क्लब के द्वारा किया जा रहा है जिसमें भाषा सीखने और इसके प्रयोग के सबंध मे चर्चा की जाएगी। इस बैठक में जिला कोआर्डिनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्राइमरी, जिला और बैठक सेंटर, डाइट प्रिंसिपल, उप जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक प्राइमरी अधिकारी, सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर शामिल होंगे।

Advertisements

जिला कोआर्डिनेटर इंग्लिश रूपिन्दर कौर ने कहा कि जिले के 35 से 40 प्राइमरी और सैकेंडरी अधिकारियों का ग्रुप जिला स्तर से इस बैठक में शामिल भी होंगे और हर अधिकारी को 45 से 90 मिनट तक अपनी बात करने के लिए एक निश्चित विषय के ऊपर बोलने का मौका दिया जायेगा। विभाग की तरफ से यह सब विषय अधिकारियो को पहले ही बताये जा चुके है। जिस में से ‘माँ बोली पंजाब की महत्वता ,’मैं अपनी राष्ट्रीय भाषा को क्यों पसंद करता हूँ? अंग्रेजी एक अन्तरराष्ट्रीय भाषा, क्लासरूम के अंदर आपसी बोलचाल के कौशलों मे सुधार कैसे लाया जा सकता है, बच्चे अधिकारियों को इंग्लिश बूस्टर क्लब का हिस्सा बनने के लिए कैसे प्रेरित करें, मिशन शत प्रतिशत, आत्म विश्वास आदि महत्पूर्ण विषय होंगे। इस के साथ यहां अधिकारियों के अंग्रेजी बोलने के कौशल मे सुधार होगा। रूपिन्दर कौर ने बताया कि स्कूल अधिकारियों की तरफ से इंग्लिश बूस्टर क्लब के तहत पहले ही अधिकारियों और बच्चो के बोलने के कौशल की विडिओज़ सोशल मिडिया पर सांझी की जा रही है। स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थापित इंग्लिश बूस्टर क्लब मे प्रतियोगिता करवा कर सर्वश्रेष्ठ वक्ता का चयन किया जा रहा है। जिसको जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से प्रसंशापत्र जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here