
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अभिमन्यु सदन द्वारा दीपावली पर्व का आयोजन किया गया जिसमें श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित छात्राओं द्वारा शब्द गायन पेश किया गया। विद्यार्थियों द्वारा 550 दिए जलाकर विद्यालय प्रांगण को रोशन किया गया।


इसके अलावा कक्षानुसार दीये व मोमबत्तियों की सजावट, वॉल हैंगिंग, दीया मैकिंग, बन्दनबार, फूलदान व लडिय़ां आदि बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिता ओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने भजन, दोहे, हनुमान चालीसा, शब्द गायन व भाषण भी प्रस्तुत किए।

प्रिंसिपल शैली शर्मा, प्रबंध समिति के प्रधान सुरेश चोपड़ा ने दीपावली पर्व की बधाई दी व स्व्स्थ्य व स्वदेशी दीपावली मनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर किसी गरीब, झुग्गी-झोंपड़ी व किसी शहीद के घर जाकर उनकी जरूरत का सामान देकर नई दिवाली मनाने की परम्परा प्रारंभ करें।












