न्यू आदर्श नगर में दीपावली पर्व को समर्पित सप्ताहिक गायत्री यज्ञ आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आरोग्य भारती पंजाब अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युवा मण्डल के द्वारा सप्ताहिक गायत्री यज्ञ दीपावली पर्व को समर्पित न्यू आदर्श नगर में किया। जिसमें मुख्यजमान प्रज्ञा मण्डल व आरोग्य भारती के कोषाध्यक्ष रक्षा व डा. के.के पराशर जी थे युवामण्डल के संयोजक गुंजा साहू एवं योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने बताया कि दीपावली पर गणपति पूजा का महत्व गणपति को बुद्धि के देवता कहा गया है।

Advertisements

दीपावली पर गणपति पूजा की यह भी एक वजह है। साथ ही धन की मां लक्ष्मी देवी की पूजा से समृद्धि का आशीर्वाद मिलने के बाद व्यक्ति को सद्बुद्धि की आवश्यकता होती है। ताकि वह धन का उपयोग सही कार्यों के लिए करे। इसी प्रार्थना के साथ दीपावली पर गणपति की पूजा की जाती है कि हे प्रथम पूजनीय गणपति हमें सद्बुद्धि प्रदान कर सन्मार्ग पर आगे बढऩे का वरदान दें। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का महत्व मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, यह हम सभी जानते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा से ही ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है साथ ही भगवान धन्वन्तरि का पूजन किया गया और पराशर जी जन्मदिन भी मनाया गया इस अवसर दविंदर सरीन, रीटा सरीन, दुलारी, निखिल, वैद जोधमल और रिपुदमन की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here