Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur मोबाइल अस्पताल टीम ने टांडा के विभिन्न गांवों के 670 मरीजों का...

मोबाइल अस्पताल टीम ने टांडा के विभिन्न गांवों के 670 मरीजों का किया मैडीकल चैकअप

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां के परिवार की ओर से हेल में सेहत सहूलतों के लिए चलाए गए मोबाइल अस्पताल का सेवा मिशन लगातार जारी है। माता भाग कौर व् पिता हरनाम सिंह जौडिय़ा की याद में चलाए गए मोबाइल अस्पताल की टीम ने पी पी सी सी सदस्य जोगिन्दर सिंह गिलजीआं के नेतृत्व में गांव थेंदा चिपड़ा , अंबाला जट्टां तथा जौहल गाँवों में कैंप लगा कर सेवाएं दी। गांव जौहल में लगे कैंप का उदघाटन सरपंच कुलदीप सिंह की मौजूदगी में विधायक गिलजियां के प्रवासी पंजाबी भाई लक्खी सिंह जौडिय़ा ने किया।

Advertisements

इस दौरान लक्खी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन्सानियत की खि़दमत करने के लिए उनके परिवार की ओर से शुरू इस ट्रस्ट का दायरा और भी विशाल किया जाएगा। इस दौरान डॉ बलविंदर सिंह , डा. दीक्षा की टीम ने उक्त गाँवों के लगभग 670 लोगों का नि:शुल्क चैकअप कर उन्हें दवाएं दीं। इस दौरान अलग अलग तरह के मैडीकल लबोरटरी टेस्ट भी किए गए। गांव निवासीओं ने इस दौरान हस्पताल की टीम को इस सेवा मिशन के लिए सम्मानित भी किया। इस दौरान जोगिन्दर सिंह गिलजीआं ने अपने संबोधन में कहा कि हलके का कोई भी गांव सेहत सहूलतों से वंचित नहीं रहे इस मोबाइल अस्पताल का यही उदेश्य है।

इस मौके दलजीत सिंह गिलजियां, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह जौहल शेर सिंह, विजय कुमार दूबे, सुखवीर सिंह, लेखराज, मदनजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह, सतवंत सिंह, हरदीप जौहल, नंबरदार सतपाल शर्मा, हरमेश लाल, सरजू दूबे, मदनलाल, हैप्पी पंडित, सोनू जौहल, सतवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह, सुक्खी जौहल, शरनजीत सिंह व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here