
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। डा. अमीर सिंह कालकट मैमोरियल सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल उड़मुड़ की ओर से हैल्थ केयर तथा सेहत जागरूकता के लिए विशेष सैमीनार करवाया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं को सीता देवी मैमोरियल वेव्ज़ अस्पताल का दौरा भी करवाया गया।

प्रिंसिपल हरदीप सिंह के दिशा निर्देशों अधीन मैडम जयोति के नेतृत्व में छात्राओं को अस्पताल में डा. लवप्रीत सिंह पाबला, डा. गुरप्रीत कौर तथा राजविंदर कौर की टीम ने हैल्थ केयर सेहत संभाल के बारे में जागरूकता भरपूर जानकारी दी। इस दौरान डा. लवप्रीत सिंह ने छात्राओं को अस्पताल में दी जाने वाली सेहत सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न वार्डों का दौरा भी करवाया। उन्होंने छात्राओं को जरूरत पडऩे पर प्राथमिक डाक्टरी उपचार देने संबंधी प्रैक्टीकल जानकारी भी दी।
उन्होंने छात्राओं को सेहत संबंधी जानकारी देते हुए संतुलित भोजन लेने के साथ-साथ योगा तथा कसरत को अपनी दिनचर्या में शामिल करके बीमारियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महंगा सिंह, राजिंदर जौहल व स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।












