भाजपा महिला ने आयोजित किया कमल ज्योति प्रज्वल्लित कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा महिला मोर्चा ने कमल ज्योति प्रजवल्लित कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी ने अपने निवास स्थान पर मनाया। जिसमें खास तौर पर सचिव पंजाब महिला मोर्चा मैडम निक्की व होशियारपुर जिले की महिला मोर्चा की प्रभारी पंहुची। उन्होंने महिलाओं को कमल के फूल की मेंहदी लगाई और उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की योजनाओं के साथ अवगत करवाया।

Advertisements

उन्होंने महिलाओं से एक बार फिर नरेंदर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मातृ शक्ति को आगे आने की अपील की। इस मौके पर मीनू सेठी ने कमल के फूलों से रंगोली बनाकर व दीप जलाकर खुशी एवं उल्लास प्रकट किया। श्रीमति सेठी ने सभी महिलाओं को कमल मेंहदी लगाकर उन्हें कमल के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान महिला मंडल ने एक साथ संकल्प लिया कि हम मोदी जी को ही 2019 के लिए जिताएंगे। इस मौके पर वायुसेना के शौर्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर त्रिशला शर्मा, मंजू सैनी, कुलविंदर कौर, चंचला देवी, किरण सैनी, विनोद साक्षी, प्रियंका, सविता, स्नेहलता, रजनी, सुरिंदरा, त्रिपता, निर्मला, पलविंंदर कौर एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here