Tuesday, October 20, 2026
Home Education जेम्स कैंब्रिज स्कूल की फुटबॉल टीम रही उपविजेता, प्रबंधकों ने किया सम्मानित

जेम्स कैंब्रिज स्कूल की फुटबॉल टीम रही उपविजेता, प्रबंधकों ने किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर की फुटबॉल टीम ने सरदार बहादुर अमींचंद मैमोरियल फुटबॉल क्लब बजवाड़ा की ओर से करवाए गए टूर्नामैंट में शानदार प्रदर्शन करके उपविजेता बनी। स्कूल की फुटबॉल टीम के कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि टीम प्रबल दावेदारी के साथ खेली और टूर्नामैंट में उपविजेता घोषित हुई।

Advertisements

पूरी टीम को उपविजेता की ट्राफी मिली तथा दगुरजोत सिंह जंडा को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामैंट और हर्ष को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। स्कूल प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने टीम व कोच को बधाई दी व भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस ्वसर पर स्कूल के प्रधान के.के. वासल ने कहा कि उनके संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अपने विद्यार्थियों को आगे बढऩे का अवसर देते हैं तथा पूरी टीम को बधाईयां दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here