अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरों पर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सन्त निरंकारी मिशन का 72वां निरंकारी सन्त समागम 16, 17 व 18 नवंबर 2019 को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की छत्रछाया में सन्त निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, जी. टी. रोड, समालखा, जिला पानीपत हरियाणा में आयोजित किया जाएगा। संत समागम मे विश्व भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज जी के दर्शन करेंगे व उनके अनमोल वचन श्रवण करेंगे।

Advertisements

सन्त समागम में दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाएं को ध्यान में रखने के लिए समागम स्थल पर विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में संत निरंकारी मिशन की ब्रांच टांडा उड़मुड़ के सेवादल के सदस्य व अन्य श्रद्धालु समागम स्थल पर सेवाएं देने के लिए गए हैं । निष्काम सेवा ही सबके लिए सदैव लाभकारी होती है। और अब जब 72वां निरंकारी समागम नजदीक आ रहा है, तब सभी सेवा के इस शुभ अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here