Tuesday, October 27, 2026
Home Politics खन्ना ने तीक्ष्ण सूद के हक में किया चुनाव प्रचार

खन्ना ने तीक्ष्ण सूद के हक में किया चुनाव प्रचार

 होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंमने माउंट व्यू कालोनी, कोटला गौंसपुर, न्यू माडल टाउन, इंडस्ट्रीयल एरिया आदि में नुक्कड़ बैठकों में तीक्ष्ण सूद के लिए वोट मांगे। इस मौके पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में तीसरी बार अकाली-भाजपा सरकार बनने जा रही है। इसलिए बहुत जरुरी है कि होशियारपुर की जनता यहां से तीक्ष्ण सूद को भारी बहुमत से विजयी बनाकर उन्हें विधानसभा में भेजे। होशियारपुर के लोग विकास को प्राथमिकता देने वाले लोग हैं और विकास सिर्फ अकाली-भाजपा के सरकार में ही संभव है। उन्होंने जनता को भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विकास के लिए और भविष्य में और विकास के लिए वोट मांगे।

Advertisements

जनसभाओं को तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, अवतार सिंह जौहल, सतविंदरपाल सिंह ढट्ट सहित अन्य अकाली-भाजपा नेताओं ने संबोधित करके अकाली-भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जनता से अपील की कि वह प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखने के लिए अकाली-भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। इस मौके पर मंडल प्रधान अश्विनी ओहरी व मनोज शर्मा, महामंत्री डा. पंकज शर्मा व मनजिंदर सियान, पार्षद निपुण शर्मा के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने नुक्कड़ बैठकों को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here