
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी जो आम आदमी की बात करती है इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी द्वारा जनता की राये के साथ हर समस्या का हल निकाला जाता है। इसीलिए पंजाब में आप आदमी की सरकार आने पर लोगों में रहकर उनकी समस्याओं का हल करवाया जाएगा। यह बात आप उम्मीदवार परमजीत सचदेवा ने अलग-अलग गांवों एवं मोहल्लों में चुनाव प्रचार दौरान आयोजित मुक्कड़ बैठकों को संबोधित करते हुए कही। परमजीत सचदेवा ने कहा कि वे बार-बार कह रहे हैं कि हम राजनीति करने नहीं बल्कि बदलने आए हैं तथा हम इस वादे पर खरा उतरेंगे, जिसकी उदाहरण दिल्ली की है। जहां आप ने जनता के सहयोग से वह काम करके दिखा दिए हैं, जो करोड़ों अरबों रुपये खर्च करके किए जाने मुश्किल दिखाई देते थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में आप वालंटियरों ने भी जनता को आप की नीतियों से अवगत करवाया।












