भाजपा का गगरेट विधानसभा में कमल खिलाने का सपना मात्र सपना ही रहेगा: देवी लाल

-कहा, कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए विकास कार्यों से बौखलाए भाजपाई कर रहे हैं आधारहीन बयानबाजी-
गगरेट (हिमाचल प्रदेश, द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर देवी लाल ने कहा कि गगरेट में भाजपा नेताओं का गगरेट विधानसभा क्षेत्र मे कमल खिलाने का सपना मात्र सपना ही रहेगा। उन्होंने कहा कि विधायक राकेश कालिया गगरेट विधानसभा क्षेत्र मे रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के पास फिलहाल कोई काम नहीं है। इसलिए विधायक के खिलाफ दुष्प्राचार में लगे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सरकार की नीतियों ओर जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। देवी लाल गगरेट पंचायत के गुरु रविदास मन्दिर

Advertisements

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

में कांग्रेस पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में देवीलाल ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक रोटीयां सेंकने के खातिर आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र कि जनता जानती है कि किस की सरकार में कानून व्यवस्था खराब थी। देवी लाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इससे आम लोगों को राहत मिली है। पहले जहां बगैर रिश्वत के कोई कार्य नहीं होता था, अब आम लोगों के काम बिना किसी परेशानी और भ्रष्टाचार के तुरंत अपने काम करवा रहे हैं। सुशासन कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है। देवी लाल ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि विपक्ष के दुष्प्रचार को रोकने के लिए पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं और भविष्य मे हर गांव में जा कर लोगों से सीधा

संवाद करके गांव वासियों को विधायक राकेश कालिया के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो के बारे में अवगत करवाया जाएगा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र मे विधायक के विकास कार्यो की वजह से पूरा हिमाचल गगरेट विधानसभा की तरफ देख रही है। वह दिन अब दूर नहीं जब गगरेट विधानसभा क्षेत्र माडर्न विधानसभा क्षेत्र बन कर उभरेगा। देवी लाल ने कहा कि भाजपा को यह जन कल्याणकारी नीतिया रास नहीं आ रही है। इसलिए वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर राजकुमार, पवन कुमार हीर, प्रकाश चन्द, नगीना राम, तरसेम लाल, अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here