550वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया भव्य स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सिख पंथ के संस्थापक एवं सिखों के पहले श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस अवसर पर नगर कीर्तन में पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया था।

Advertisements

श्री गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को 1526 ई में हुआ था इस लिए इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा के नेतृत्व में बतरा पैलेस के नजदीक नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्वयं सेवको ने भाग लिया तथा प्रसाद भी वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here