विश्व मानव रुहानी केंद्र ने पीजीआई अस्पताल को दान किए मैडीकल उपकरण

चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विश्व मानव रुहानी केंद्र ने आज चण्डीगढ़ में पी.जी.आई. के डायरेक्टर जगत राम को मैडीकल किट्टें, वेंटिलेटर और मिल्क पाउडर पैक्ट जैसे जरूरी मैडीकल उपकरण दान किये।

Advertisements

इस संबंधी विश्व मानव रुहानी केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र ने पी.जी.आई को जरूरी डाक्टरी उपकरण जैसे कि 1500 पीपीई किटें, 2 वेंटिलेटर और 300 किलो मिल्क पाउडर दान किया है। उन्होंने कहा कि रुहानी केंद्र अस्पतालों को डाक्टरी उपकरण और झुग्गी-झोंपड़ी के लोगों को खाना/राशन के पैकेट दान करके कोरोना बीमारी के साथ लडऩे के लिए और इस नाजुक समय में सरकार का समर्थन कर रहा है, जिसकी मौजूदा समय में बहुत जरूरत है।

उन्होंने आगे बताया कि रुहानी केंद्र भविष्य में भी देश के लोगों की प्यार और सत्कार द्वारा सेवा करता रहेगा। रुहानी केंद्र चैरिटेबल गतिविधियों द्वारा मानवता की सेवा करके संपूर्ण सृष्टि के प्रति प्यार और सत्कार के साथ पूरी तरह समर्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here