श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव सभी मिलजुल कर व उत्साह से मनाएं: अशोक चोपड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सैनी सभा भवन बहादुरपुर में एक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक अशोक चोपड़ा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस गोष्टी में अनेक विद्धवानों ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए संतोख सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाए तथा उदासियों, उपदेशों और यात्राओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने श्री जपुजी साहिब के बारे में बताया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने उस समय फैले हुए अज्ञानता के अंधेरे को दूर किया। जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की हिन्दु समाज को बहुत देन है, उन्होंने हिन्दु समाज में आई सामाजिक तथा धार्मिक कुरुतियों और अंधविश्वासों को दूर किया और हिन्दु समाज को नई जाग्रति प्रदान की और सभी को मानवता का पाठ पढ़ाया। श्री गुरु नानक देव जी के अनुसार अशुभ विचार एवं अशुभ आचार को शुभ में बदलना ही धर्म है।

अशोक चोपड़ा ने सभी को मिलजुल कर और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाने की अपील की। इस गोष्ठी में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अंत में नरेंद्र सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here