चाईनीज सामान का बायकाट समय की मांग – रोहित सूद हनी

होशियारपुर, ( स्टैलर न्यूज़) – देश आज एकमत होकर चाईना के नापाक इरादों को चकनाचूर  करने के लिए उठ खड़ा हुआ है। भाजयुमो  का हर कार्यकर्ता इस मुहिम को कोने कोने तक पहुंचाने का संकल्प ले चुका है। उपरोक्त शब्द भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी ने चाईनीका सामान का बायकाट करने हेतु भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

हनी ने कहा कि समय की मांग है कि देश को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने वाले चाईनीका सामान की खरीदीरी की जाए।उन्होने कहा कि भाजयुमो  होशियारपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने आज से ही जिम्मेवारी संभाल ली है कि अब किसी भी घर में चाईना दवारा निर्मित चीज पहुंचे।रोहित सूद हनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुहिम को कामयाब करने के लिए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा गगनदीप सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर भाजयुमो  के  जिला महां सचिव जगदीप सोहल, विवेक सैनी, प्रैस सचिव जसविंदर जस्सी, जिला सचिव दीपक रोक्सी, धीरज ऐरी, दलजीत सिंह , पूर्वी मंडल प्रधान अलोक, बिट्टू,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि खोंसला, हरियाणा मंडल अध्यक्ष मुकेश सहोता, बलविंदर बट्टा, होशियार सिंह, हरप्रीत सेठी, लक्की कटोच, उप अध्यक्ष हनी नकड़ा, रोहित शर्मा राधे, मयंक शर्मा, बोनी रयात, भुवेश धवन, मनप्रीत सिंह चब्बेवाल, विनीत मरवाहा, गुरविंदर सिंह, वरूण तलवाड़, राकेश कुमार, गुरजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here