महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भगत नगर होशियारपुर से भाजपा जिला होशियारपुर द्वारा महात्मा गांधी जी के 150 में जन्म दिवस को समर्पित संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा में विशेष रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद भी उपस्थित रहे। यात्रा भगत नगर से शुरू होकर हीरा कॉलोनी, खानपुरी गेट, कनक मंडी, दाल बाजार, कश्मीरी बाजार आदि बाजारों से होकर वापस भगत नगर पहुंची। यात्रा में मीनू सेठी के नेतृत्व में राकेश सूद, नीती तलवाड़, त्रिशला शर्मा,अर्चना जैन समेत महिलाओं का भारी जत्था भी शामिल हुआ। युवा मोर्चा से जिंदु सैनी की अगुवाई में राजन शर्मा, कुलविंदर बब्बू, राजा सैनी रहित भारी संख्या में नौजवान उपस्थित रहे। पार्टी के सभी मोर्चा के अध्यक्ष व सैलों के अध्यक्ष तथा उनके पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisements

होशियारपुर विधान सभा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा देहाती मंडल अध्यक्ष संतोख सिंह, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद, हरियाना मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा भी अपनी टीमों के साथ हाजिर रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा के सीनियर नेता ने भी पद यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सात सिद्धांत सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, चोरी ना करना, लोभ से मुक्ति, प्रार्थना तथा अच्छी सेहत अपनाना, यह संपूर्ण मानवता की भलाई की प्रेरणा देते हैं। महात्मा गांधी के सिद्धांत कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

इसलिए हम सबको इन सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश में ऐसी संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह राष्ट्रीय ध्वज तथा भाजपा के झंडों के साथ निकाली गई तथा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे व भारत माता की जय के नारे लगाए।

इस मौके पर आनंदवीर सिंह, कृष्ण अरोड़ा, कुलवंत कौर, संजीव दुआ, कुलवंत सिंह एम.सी, रिटा.डी.एस.पी मलकीत सिंह, सविता सूद, कविता परमार, गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, मुखी राम, अनिल हंस,पाल सिंह, हरकृष्ण धामी, आर.के कोहली, जसवीर सिंह, राजीव कोहली,गौरव शर्मा, राजिंदर मोदगिल, अमित अंगरा, हरमेश लाल, अश्वनी विग, अजमेर पठानिया, मनसा राम, सुनील प्रिया, शरद सूद, राज कुमार, रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here