डिजीटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो 21 नवंबर से :जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिले में ब्यास दरिया पर करवाए गए फ्लोटिंग मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो के बाद अब जिले में डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो हो रहे हैं, जो कि जिला वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शो संबंधी जानकारी देते हुए जिलाधीश ईशा कालिया ने बताया कि 21 नवंबर को रोशन ग्राउंड होशियारपुर में सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जाएगी, जिसके अंतर्गत अलग-अलग एल.ई.डीज होंगी। उसके बाद मल्टी मीडिया लेजर शो भी संगतों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Advertisements

जिलाधीश ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह 7 से सांय 5:30 बजे तक डिजीटल म्यूजियम के बाद सांय 6-15 से 7 बजे तक पहला व 7-45 से रात 8-30 तक दूसरा लाइट एंड साउंड शो करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह 23 नवंबर को सुबह 7 से सांय 5-30 बजे तक डिजीटल म्यूजियम के बाद सांय 6-15 से 7 बजे तक उक्त समय के अनुसार लाइट एंड साउंड शो होंगे। उन्होंने बताया कि एक लाइट एंड साउंड शो 45 मिनट का होगा व 22 और 23 नवंबर को रोजाना 2 शो दिखाए जाएंगे।

ईशा कालिया ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से गुरु साहिब की जीवनी, उदासियों व उपदेशों के बारे में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए जानकारी दी जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिले में करवाए जा रहे इस शो में अधिक से अधिक गिनती में शिरकत की जाए, ताकि गुरु साहिब की शिक्षाओं से हर व्यक्ति परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो का दाखिला बिल्कुल नि:शुल्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here