
-वार्ड नंबर 35 में भारी जनसमूह ने तीक्ष्ण सूद के पक्ष में दिया समर्थन, विकास कार्यों के चलते तीक्ष्ण सूद के कायल हुए लोग-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की जनता तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर मोहर लगाकर भाजपा को जीत का ताज पहनाएगी। इसलिए आज बड़ी संख्या में लोग तीक्ष्ण सूद की बैठकों व रैलियों में पहुंच रहे हैं। यह इस बात का सूचक है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां सर्वपक्षीय विकास को बढ़ावा देने वाली हैं और इन्हीं पर चलते हुए तीक्ष्ण सूद ने होशियारपुर को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। उक्त बात मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने वार्ड नंबर 35 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का अथाह प्रेम ही भाजपा की नीतियों को और मजबूत बनाता है। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने जनसभा में पहुंची जनता का स्वागत करते हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अकाली-भाजपा और केन्द्र में मोदी सरकार की नीतियों ने विकास को बढ़ावा दिया है। जिसके चलते आज देश दुनिया में एक बार फिर से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जनता को गुमराह करके सिर्फ सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, इनका विकास के साथ कोई लेना देना नहीं है।


इस मौके पर मेयर शिव सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी जनता को संबोधित करके भाजपा की नीतियों की जानकारी देते हुए तीक्ष्ण सूद के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। इस मौके पर सर्बजीत कौर, मीनू सेठी, त्रिशला देवी, ऊषा भल्ला, गोपी चंद कपूर, पार्षद निपुण शर्मा, अश्विनी ओहरी, नवजिंदर सिंह बेदी, अंकुश वालिया, डा. पंकज शर्मा, गगन बत्तरा, गौरव वालिया, दीपक शारदा, जिंदू सैनी, अश्विनी गैंद, मास्टर सतपाल, रोहित सूद हनी, सन्नी सैनी, राज कुमार ठाकुर, गौरव शर्मा, नवीन पथरिया, मनजिंदर सियान, मनप्रीत सिंह, अलोक रोमी शर्मा, संजीव कुमार, सुमित ओहरी, तरनजीत, मानिक, विकास जोनी, रणजीत सिंह राणा, रतीश, रवी खोसला, कुलदीप धामी, जगदीप सोहल, अमित खुल्लर, अनिल डोगरा, सुनील सैनी, बब्बा हांडा, योगराज, अजय ठाकुर, अश्विनी छोटा तथा यशु जैन सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।











