प्रोवेशनल पीरियड किया जाएगा 2 साल और पक्के वेतन पर की जाएगी कर्मियों की भर्ती: सचदेवा

-आप सरकार आने पर सरकारी विभागों में काम के बोझ को कम करने हेतु उठाए जाएंगे सकारात्मक कदम-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की तरफ से सरकार बनने पर कर्मचारियों को बड़ी राहतें प्रदान की जाएंगी और उनके लिए जहां विभागों में काम करने लायक माहौल बनाया जाएगा वहीं प्रोवेशनल पीरियड पहले की तरह 2 साल का किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी सेवाएं में डाक्टरों, अध्यापकों और अन्य कर्मियों के लिए बेसिक वेतन नीति को खत्म किया जाएगा। रोजगार पूरे वेतन पर दिया जाएगा। इसके साथ ही 1.25 लाख खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा। ऐसा होने पर सरकारी विभागों के कार्य में तेजी आएगी और जनता को सरकारी काम करवाने में किसी तरह की परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। उक्त जानकारी आप उम्मीदवार परजीत सिंह सचदेवा ने अलग-अलग इलाकों में आयोजित नुक्कड़ बैठकों दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए दी। श्री सचदेवा ने बताया कि सरकारी विभागों में खाली पदों के चलते अन्य कर्मियों पर जहां काम का बोझ बढ़ा हुआ है वहीं जनता के कार्य समय निर्धारित किए जाने के बावजूद कई-कई दिन लटक जाते हैं। इसीलिए जनता की समस्याओं व कर्मियों पर काम का बोझ कम करने के लिए आम आदमी पार्टी ने यह फैसला लिया है और जनता से वादा किया है कि सरकार आने पर इसे तुरंत प्रभाव से इस संबंधी कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जनता का जनता का राज देने के मकसद से आई है और जनता ही सरकार बनाकर अपने सपनों को साकार करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद इलाका निवासियों ने सचदेवा का स्वागत करते हुए झाड़ू के पक्ष में जाने का संकल्प लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here