अरोड़ा के रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने की कांग्रेस की जीत पक्की: अंबिका सोनी

-होशियारपुर के बहादुरपुर चौक से अरोड़ा के पक्ष में निकाला गया रोड शो, मैडम अंबिका सोनी ने भाग लेकर जनता के उत्साह के लिए धन्यवाद करते हुए अरोड़ा को विजयी बनाने की अपील की-
रिपोर्ट: कैप्टन मुनीश किशोर
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में कांग्रेसी प्रत्याशी सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में आज रोड शो निकाला गया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद ु प्रदेश चुनाव प्रचार चेयरमैन अंबिका सोनी ने विशेष तौर से पहुंच कर अरोड़ा के पक्ष में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंची जनता के उत्साह को देखते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जनता के प्रेम व उत्साह के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि मोड़ मंडी में बम बलास्ट किसने किया, इसके पीछे किसका हाथ है, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। जिन ताकतों को जनता ने, सरकार ने दबा दिया था वह एक बार फिर से सिर उठाने लगी हैं, जोकि मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। इसकी तहकीकात करके जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। सुखबीर बादल इसके पीछे किसका हाथ बताते हैं, इस पर वह कुछ नहीं कहेंगी कि यह आप ने करवाया है या अकाली दल ने, क्योंकि वह इसे राजनीतिक रंगत नहीं देना चाहती। क्योंकि राजनीतिक रंग देने से मामले लटक जाते हैं, इसलिए कानून को अपनी कार्रवाई करने देनी चाहिए। सुखबीर बादल ने राजनीति ही की है, लेन-देन की, तोडऩे-जोडऩे की, अगर वे राजनीति नहीं करते तो आज कई समस्याओं का समाधान हो जाता। पंजाब में किसकी सरकार बनेगी इसके लिए अभी तीन दिन है, वोटर तो अखीरले मिनट तय करता है कि उसे क्या करना है। उन्हें यह विश्वास है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा राज से तंग जनता बहुत पहले ही कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगा चुकी है तथा चुनाव में के माध्यम से जनता अपने इरादों को स्पष्ट कर देगी। उन्होंने कहा कि आज जनता के लिए रोजगार सबसे बड़ी जरुरत है और कांग्रेस हर घर नौकरी पक्की योजना के माध्यम से हर घर में खुशहाली लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत जनता की जीत होगी और आज की रैली में जनता के उत्साह ने यह बात सिद्ध कर दी है। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली सहित जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय नेताओं ने रैली में पहुंची जनता का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here