Saturday, October 10, 2026
Home Politics कांग्रेस की हर घर नौकरी मुहिम ने बढ़ाया जनता का उत्साह: तरनजीत...

कांग्रेस की हर घर नौकरी मुहिम ने बढ़ाया जनता का उत्साह: तरनजीत सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में चुनावी बैठकें करके जनता को कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और नीतियों संबंधी जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी ने कहा कि हर घर नौकरी से जहां हर घर में खुशहाली आएगी वहीं बेरोजगारों को भत्ता मिलने से उन पर मानसिक तनाव कम होगा। उन्होंने कहा कि युवा देश व प्रदेश की रीढ़ होते हैं तथा इन्हें मजबूत करना हमारा फर्ज है। इसीलिए कांग्रेस ने इस तरफ विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों प्रदेश की कमान सौंपने के लिए तैयार बर तैयार बैठी है। इस मौके पर गुरबचन कौर, परमजीत कौर, कैलाश कौर, डा. ऊषा तथा सुदेश शर्मा मौजूद थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here