होशियारपुर से अरोड़ा ही बनेंगे जनता के विधायक: नरवीर नंदी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की जनता कांग्रेस का विधायक बनाने का मन बन चुकी है और इसका प्रमाण कांग्रेस की जनसभाओं में जनता का जोश दे रहा है। उक्त बात गांव बस्सी गुलाम हुसैन में आयोजित जनसभा दौरान पूर्व सरपंच ठाकुर नरवीर नंदी ने जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां शुरु से ही प्रदेश व देश के विकास की रही हैं और पिछले लंबे समय से अकाली-भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता ने जो संताप झेला है वह अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जनता अपने सबसे बड़े वोट के हथियार से इस पर चोट करके कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुन्दर शाम अरोड़ा के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं ने विशेष तौर से उपस्थित होकर कांग्रेस को पक्ष में लोगों को लामबंद किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here