पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरुरी: एडवोकेट नवीन जैरथ


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब को भ्रष्टाचार, नशा तथा अन्य बुराईयों से बचाने के लिए आज कांग्रेस को सत्ता में लाना बहुत जरुरी हो चुका है। अकाली-भाजपा द्वारा की गई मनमर्जी को रोकने और प्रदेश की दशा और दिशा सुधारने के लिए कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो इसमें पूरी तरह से सक्षम हैं तथा कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में कही एक-एक बात सरकार आते ही लागू हो जाएगी। जिससे प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल होगा और जनता को एक अनुकूल माहौल मिलेगा और जनता के समक्ष आगे बढऩे के मौके पैदा होंगे। उक्त बात एडवोकेट नवीन जैरथ ने कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज अकाली-भाजपा जैसी पार्टियों के फैलाए भ्रष्टाचार ने हर वर्ग को बुरी तरह से त्रस्त कर दिया है। अभी जनता महंगाई व अन्य परेशानियों से उबरने के लिए प्रयास कर ही रही थी कि आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह करने के लिए पंजाब में आ गई, जिसने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही धोखा नहीं किया बल्कि सत्ता में आने से पहले ही भ्रष्टाचार की सारी दहे पार कर दी। जिससे साफ है कि आप सिर्फ और सिर्फ सत्ता के लालच में जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पूरी तरह से जागरुक होकर और कांग्रेस की नीतियों को गहराई से जानकर तथा प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेस का हाथ थामें और 4 फरवरी को बिना किसी संकोच और खौफ व डर के कांग्रेस के पक्ष में वोट करके प्रदेश में सुशासन की शुरुआत करें। इस मौके पर सुन्दर शाम अरोड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने भी जनता को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here