
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्रीमति सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से जिन लड़कियों ने सिलाई सेंटर एवं ब्यूटीपार्लर सिखलाई का कोर्स पूरा किया है उनको संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र दिए गए ताकि वे देश एवं विदेशो में नौकरी या खुद का काम कर सके इसके साथ डा. भीमराव आंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षअविनाश राय खन्ना जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रधान डा. रमन घई जी भी उपस्थित थे। सबसे पहले अविनाश राय खन्ना जी ने डा. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी कि प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए उनके साथ सोसायटी के अध्यक्ष निपुण शर्मा, डा. रमन घई एवं पूजा शर्मा उपस्थित थे। अविनाश राय खाना जी ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ एक समुदाय या समाज के लिए काम किया अपितु समाज के हर वर्ग एवम देश सेवा कि भावना से कार्य किया। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की योजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


डा. भीमराव अंबेडकर का संविधान के निर्माण का मुख्य उद्देश्य देश में जातिगत भेदभाव जड़ से खत्म करना और साथ ही सभी को समानता का अधिकार दिलाना था। इसके इलावा लडकियों को समाज में अपना स्थान बनाने एवं अपनें कार्य को आगे बढ़ाकर अपनें पैरो पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। जिलाधीश ईशा कालिया संदेश भिजवाया कि जो लड़किया अपना काम शुरू करना चाहती है उन्हें सरकार कि तरफ से लोन मिल सकता है ताकि वे अपना खुद का काम शुरू कर सके।
संस्था के डायरेक्टर निपुण शर्मा ने बताया कि डा. भीमराव अंबेडकर जी जीवन के बारे में जानना एवं पढऩा हर एक के लिए प्रेरणादायक है। उन्होनें समाजिक,आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक,साहित्यिक, उधोगिक, संवैधानिक समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कई काम कर राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया। सोसाइटी कि मुख्य प्रबंधक पूजा शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था गरीब लड़कियो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले ग्रुप के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इषुक लड़किया अपना नाम लिखवा सकती है, जो भी लड़किया सिलाई एवं ब्यूटीपार्लर का कोर्स करना चाहती है जल्द से जल्द सोसायटी के दफ्तर पुरहीरां में आकर अपना नाम लिखवा सकती है। कोर्स करने वाले सभी शिक्षार्थियों (लाभार्थी) को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र दिया जायेगा ताकि कोर्स पूरा होने के बाद वे देश एवम् विदेशो में नोकरी या खुद का काम कर सके। इस मौके पर रजिंदर कौर, छविल अख्तर, गुरप्रीत कौर, मंजीत कौर, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित थे।











