सरकारी कॉलेज टांडा में करवाई गई अरविंदर चौहान रिंकू ढ़ढियाला यादगारी एथलेटिक मीट

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सरकारी कॉलेज टांडा की ओर से अरविंदर सिंह चौहान रिंकू ढ़ढियाला की याद में प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स मीट करवाई गई कोच कुलवंत सिंह पंजाब पुलिस की अगुवाई में आप्रवासी पंजाबी खेल प्रमोटर कुलदीप सिंह अमरीका की सहायता से करवाई गई इस एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन स्वर्गीय रिंकू चौहान की माता हरबंस कौर, पदम श्री ओलंपियन एसपी सुनीता रानी और गुरदयाल सिंह ने किया, जब कि इनाम वितरण मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजिया ने किया। एथलेटिक्स मीट के दौरान अंडर 12, 14, 17, 19 व ओपन वर्ग के लडक़े लड़कियों ने अलग-अलग मुकाबलों में भाग लिया। एथलेटिक्स मुकाबलों के नतीजों में 100 मीटर दौड़ में जालंधर की रशदीप कौर ने पहला, मनदीप कौर ने दूसरा व पटियाला की सुखविंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के वर्ग में टांडा के रविंद्र ने पहला, गुरदासपुर के मनजोत सिंह ने दूसरा व वडाला ग्रंथियां के जोरावर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

800 मीटर दौड़ में दसूहा की गुग कौर ने पहला, जालंधर की कृष्णा ने दूसरा व दसूहा की जसवीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग 800 मीटर दौड़ में संगरूर के जगविंदर ने पहला, तरनतारन के मनप्रीत ने दूसरा व होशियारपुर के आकाशदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग 600 मीटर दौड़ में दसूहा की माया ने पहला, शहीद भगत सिंह नगर की इंदरजीत कौर ने दूसरा व हरियाणा प्रदेश की रूबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार गिलजियां ने किए इनाम वितरित

लडक़ों के वर्ग में भोगपुर एकेडमी के गुरविंदर सिंह ने पहला, मुकेरियां के मोहम्मद सरोज ने दूसरा व भोगपुर अकादमी के ही अमृतपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में पटियाला की सुखविंदर कौर ने पहला, भोगपुर की राजप्रीत कौर ने दूसरा व जालंधर की मनदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ वर्ग में टांडा की निकिता शर्मा ने पहला, जालंधर की ज्योति ने दूसरा व दसूहा की जसवीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह लडक़ों के वर्ग में जालंधर के सिमरदीप सिंह ने पहला, जालंधर के ही हरप्रीत सिंह ने दूसरा व फिरोजपुर के नवजोत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में हरियाणा प्रदेश की कॉफी ने पहला, भोगपुर एकेडमी की राधा ने दूसरा व टांडा की अर्शदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में जालंधर के शुभकर्मन सिंह ने पहला, जालंधर के ही जोबन सिंह ने दूसरा व हरियाणा प्रदेश के घनश्याम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में जसकरण सिंह ने पहला, अमृतपाल सिंह ने दूसरा व अभय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जालंधर की राधा देवी ने पहला, हरियाणा प्रदेश की ज्योति ने दूसरा व अंशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसपी हेम पुष्प शर्मा, गुरसेवक मार्शल, बॉबी मालवा, प्रदीप विरली, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह, ओंकार सिंह धुग्गा, सनी जोहल, नवजोत सिंह, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, बलराज सिंह, बृजमोहन शर्मा, सोनू विरली, तजिंदर सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह कलोटी, जितेंद्र सिंह खख, संतोख सिंह, बिंदर खख, जस सहवाजपुर, भगत सिंह, बलविंदर और, ज्योति जोहल, गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह रेलवे पुलिस, अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रेम सिंह, जसविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह जलालपुर, गुरदयाल सिंह सिल्वर ऑक स्कूल, कोच सुरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह, इकबाल सिंह खुन-खुन कला, चरणजीत सिंह गोराया, बलजीत सिंह, सतवीर सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here